Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरुरी: नित्यानंद उपाध्याय

SV News

मेजा,प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से वोटर चेतना महाअभियान को लेकर गुरुवार को मेजारोड के मानस वाटिका में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि 25 व 26 नवंबर को महा अभियान चलाया जाएगा इसके पूर्व ही विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर वोटर चेतना अभियान की तैयारी पूर्ण कर लेनी है। इसके उपरांत घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाना है।
वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पांडे ने बताया कि 26 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगे फिर बूथो के बाहर लगे काउंटर पर वोटर लिस्ट का अवलोकन करेंगे। पार्टी नेतृत्व की मनसा के अनुसार वोटर चेतना अभियान टोली वार चलाया जाएगा।
वोटर चेतना मेजा विधानसभा संयोजक ई० नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है, ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है। 
भाजपा नेता कृष्ण दास गुप्ता उर्फ नाथू ने कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आती है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है।
बैठक में मुख्य रूप से राजीव मणिनाथ तिवारी, कामेश्वर पटेल,सिद्धांत तिवारी,सुधाकर शुक्ला, दिनेश तिवारी, पुष्कर तिवारी,सुभाष पयासी,रूप नारायण मिश्र, जीत नारायण श्रीवास्तव,श्यामराज यादव, अखिलेश शुक्ला, संजय केसरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad