Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद नहर में कुदने से बची अनियंत्रित ट्रेलर, मचा हड़कंप

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजाखास में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर नहर में कुदने से बच गई। उसका अगला हिस्सा नहर किनारे झुक गया है। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के तिगजा गांव निवासी इंन्द्रजीत सिंह पटेल पुत्र रामगति सिंह व सूरज कुमार पुत्र चिरौंजी लाल बाइक से मेजाखास बाजार जा रहे थे। वहीं पत्थर लादकर जा रही अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ट्रेलर का अगला हिस्सा नहर किनारे झुक गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad