Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में युवक की हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव

SV News

परिवार में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र के थरवई में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित शराब के ठेके के पास मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थरवई निवासी कुंदन उर्फ नासिक (26) पुत्र आशिक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो बड़े भाई शेर और पसेरे की भी कई साल पहले शहर में हत्या कर दी गई थी। छोटा भाई राजा बाबू जेल में बंद है। कुंदन रविवार की रात घर से किसी काम से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश शराब के दुकान के पास मिली। बताया जाता है कि वह शराब का भी लती था। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। कुंदन अपनी मां के साथ गांव में रहता था।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion