Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गड़ेवरा,हुआ स्वागत

 

Svnews



मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक कोरांव राजमणि कोल सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को कोरांव विधान सभा क्षेत्र के मेजा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ेवरा में विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की है। जिसे विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पीएम आवास प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड,क्रेडिट कार्ड वितरित किए। विधायक ने केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार करने की मांग की। उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत यात्रा के तहत संकल्प भी दिलाया। मुख्य अतिथि ने प्रधान द्वारा निर्धारित खेल मैदान के लिए भूमि पूजन किया। खंड विकास अधिकारी मेजा सरिता सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की परिकल्पना को विस्तार से बताते हुए कहा कि इस यात्रा से आम लोगों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पीएम की महत्त्वाकांक्षी योजना हर घर जल की है,जो कुछ ही महीनों में आपके घर नल से जल पहुंचने लगेगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Svnews

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अनिल शुक्ल और संचालन प्रभारी एडीओ (आईएसबी)राजेश त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, भाजपा नेता बबुआन द्विवेदी,प्रसिद्ध समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय,समाजसेवी शेषमानी शुक्ल,अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी,अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू काजी और भाजपा नेत्री संतरा निषाद ने अपने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad