Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गहलोत सरकार की लापरवाही में की गई गोगामेड़ी की हत्या: डाक्टर चंद्रमोहन सिंह

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की लापरवाही के चलते श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। लगभग दो साल से गोगामेड़ी अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक के कार्यालय का चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई, अन्ततः उनकी गोरी मारकर हत्या कर दी गई।
सदस्य भारतीय खाद्य निगम डाक्टर चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि उक्त घटना से राजस्थान ही नहीं बल्कि हर भारतीय स्तब्ध है। श्री सिंह ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सम्माननीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करवाना भाजपा सरकार की प्रथम प्राथमिकताओं में होगी। श्री सिंह ने ईश्वर से गोगामेड़ी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad