Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने 47.43 करोड़ रूपये लागत के कार्यों का किया लोकार्पण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश जितिन प्रसाद ने गुरूवार को विधानसभा करछना के अन्तर्गत ग्राम कौवा में लोक निर्माण विभाग की लगभग 47.43 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

SV News

मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमें करछना विधानसभा में आने का मौका मिला है और मुझे विकास कार्यों की सौगात देकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। आपके संसदीय/विधान सभा क्षेत्र में यह जो विकास के कार्य हो रहे है, इसमें आपके क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी कड़ी मेहनत है। उन्होेंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। जनता के हित व विकास कार्यों के लिए केन्द्र/राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आप लोगो की सड़कों से सम्बंधित जो भी मांगे होगी, उसे पूरा किया जायेगा, यह विश्वास मैं आप सभी को दिलाता हूं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोगो को देश व प्रदेश में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जो कहती है व करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि हम लोग घोषणा करने में यकीन नहीं रखते है बल्कि धरातल पर उस कार्य को करके दिखाते है। मंत्री ने सांसद व विधायक करछना की मांगो पर चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी को बुलाकर कहा कि जो भी मांगे सांसद व विधायक के द्वारा सड़को के सम्बंध में की है, उसे जल्द से जल्द पूरा करायें तथा जहां पर भी रोड़ के किनारे आबादी क्षेत्र हो, वहां पर सड़कों के किनारे पटरी बनाकर उसे सुदृढ़ व सौन्दर्यीकरण करके दें। उन्होंने विधायक करछना द्वारा टोंस नदी पर एक नया पुल बनाये जाने की मांग पर सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाकर दो माह में स्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने टोंस नदी पर पुल बनाये जाने की सौगात देते हुए उपस्थित लोगो से कहा कि हमारी सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य करती है तथा जो भी कार्य कराये जायेंगे, उसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
इस अवसर पर सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि करछना विधान सभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही सम्पर्क मार्गों का निर्माण हो रहा है। कहा कि विकास के जो कार्य 65 वर्षों में नहीं हुए है वह सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे हो रहे है। कहा कि पहले पीडब्लूडी विभाग में बहुत अनियमितताएं पायी जाती थी, परंतु अब ऐसा नहीं है। आज पीडब्लूडी विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कार्य कराया जा रहा है। सांसद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से डबल गति से विकास के कार्य हो रहे है।

SV News

SV News

विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद ने अपने सम्बोधन में मंत्री का अपने विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आज करछना विधानसभा की जनता की उम्मीदे जो हमसे थी, वह आपने पूरी कर दी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश से गुण्डा राज समाप्त हुआ है तथा चारों ओर विकास की लहर बह रही है। इसी कड़ी में करछना विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा बहाने का कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। इस अवसर पर विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य के0पी0 श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad