Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: तहसील में आमने-सामने हुए अधिवक्ता, जमकर बवाल के बाद फोर्स तैनात

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील में अधिवक्ता आपस में दो गुटों में भीड़ गए। जिसमें हड़कंप मच गया। जमकर बवाल हुआ जिसके बाद फोर्स तैनात किया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को फरियादी की समस्या को लेकर दोनों पक्ष के अधिवक्ता आपस में भीड़ गए। गुरुवार को तहसील परिसर मे जमकर हाथापाई हुई। शुक्रवार सुबह से तहसील परिसर मे तनाव का माहौल बना रहा। हंडिया सरायममरेज थाने की पुलिस को सुबह से हंडिया तहसील मे लगा दिया गया है। मामला तनाव पूर्ण बना हुआ है। अधिवक्ताओं के विवाद का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad