Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: शादी से एक दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, घटना से मां-बाप का रोकर बुरा हाल

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शादी से एक दिन पहले युवक फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह जब घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रहाईसपुर गांव का रहने वाले आशीष कुमार गौतम (20) की बरात रविवार को फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में जाने वाली थी। दोनों पक्षों के लोगों ने शादी की पूरी तैयारी भी कर ली थी। हल्दी की रस्म भी शनिवार को पूरी हो चुकी थी। मृतक के घर वालों के अनुसार शनिवार को घर पर हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। मध्यरात्रि तक कार्यक्रम चला और लोग कार्यक्रम के बाद सो गए तभी मृतक के होने वाली पत्नी का फोन आया लगभग भोर तीन बजे तक बात भी किया। सुबह जब घर वाले जागे तो देखा कि सीढ़ी के बगल वह फांसी लगा लिया है। जिससे घर में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां भानवती संग परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। जो सूरत में साड़ी के कारखाने में बिजली ऑपरेटर का काम करता था। और पिता एलडीसी कॉलेज में चपरासी का कार्य करके घर वालों का गुजर बसर करते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad