Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 8 साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

SV News

दिल दहला देने वाली घटना से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही आठ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। बालक को मुंह व गला दबाकर मारा गया। गर्म चिमटे से उसके कमर के नीचे दागा भी गया था। मृतक के नाना की तहरीर पर सीमा और उसके प्रेमी उबैद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। 
दोनों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। कौशांबी की रहने वाली सीमा की शादी मेरठ के रहने वाले मुशर्रफ से हुई। मुशर्रफ सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। विवाह के बाद सीमा के तीन बच्चे हुए। इधर कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और मामला तलाक तक पहुंच गया।
इस दौरान उसकी मुलाकात उबैद नाम के व्यक्ति से हो गई। उसके तीन बच्चों में आठ वर्षीय शायन सबसे बड़ा था, जबकि दो छोटे बच्चों में शबान और अरशान हैं।
शनिवार शाम आसपास के लोगों को शायन के तेज आवाज में रोने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने देखा कि सीमा खून से लथपथ शायन को लेकर अस्पताल की ओर जा रही है। डाक्टरों ने शायन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सीमा ने बताया कि सीढ़ी से गिरकर बेटे की मौत हुई है। पुलिस को बेटे शबान व अरशान ने बताया कि उबैद जिसे वह मामू कहकर बुलाते हैं, उसी ने शायन को मारा है।
रिपोर्ट में मुंह व गला दबाकर हत्या किए जाने की बात आई। पुलिस ने सीमा व उबैद से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि शायन हमेशा उबैद का विरोध करता था, जिस कारण उसकी हत्या कर दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि नाना की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad