प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित बालू लदे डंपर ने तरबूज व्यापारी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में तरबूज व्यापारी सतीश पासी उर्फ बाबा पुत्र रामचंद्र पासी गांव चीखडी रामापुर मोहनलालगंज निवासी जो तरबूज का व्यापार करता था। तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। घटना हनुमानगंज पक्के तालाब के ठीक सामने की है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
