Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में घरेलू कलह से पति-पत्नी ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

SV News

पत्नी ने खाया जहर और पति ने लगाई फांसी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में घरेलू कलह को लेकर पति-पत्नी ने शनिवार देर रात खुदकुशी कर ली। महिला ने जहां जहरीला पदार्थ खाया, वहीं उसके पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद स्वजन एवं तीन बच्चों की रो-रो कर हालत खराब है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के ठढविलार निवासी तीर्थ राज तिवारी के तीन बेटो में छोटा बेटा 37 वर्षीय अनिल तिवारी अपनी पत्नी 34 वर्षीय पूर्णिमा तिवारी व तीन बच्चों के साथ गढ़वा कला में लगभग 15 साल से पिता द्वारा खरीदी गई जमीन पर मकान बना कर रह रहे थे।
अनिल तिवारी स्कूल में गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। तीनों बच्चे पास के ही एक विद्यालय में पढ़ते थे। पारिवारिक कलह के कारण शनिवार की देर रात पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया तो पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad