Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

संगम नगरी के नाविकों को मिलेगा पांच सौ नावों का उपहार

SV News

मंत्री संजय निषाद ने की घोषणा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगम पर खेवा मारने वाले नाविकों और उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार से जोड़ने के लिए नौकाएं प्रदान की जाएंगी। ऐसे गरीब और कमजोर परिवार के पांच सौ नाविकों को नावें दी जाएंगी। यह जानकारी मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने वीआईपी किला घाट पर चार गरीब नाविकों को नाव प्रदान करने के बाद दी। यह नावें इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदिशा की ओर से गरीब नाविकों दी गईं।
संगम से लगे वीआईपी किला घाट पर सुबह 10 बजे मंत्री संजय निषाद के हाथों चार नौकाएं गरीबों को प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस दौर में में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान कर रही हैं। उन्होंने नौका दान करने वाली इनरव्हील क्लब की महिला पदाधिकारियों की पहल को सराहा। मंत्री ने कहा कि नाविक समाज की बेहतरी के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
संगम नगरी के नाविकों को आने वाले समय में 500 नावें दी जाएंगी। ताकि वह अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकें। इनर व्हील क्लब उदिशा व इनरव्हील क्लब ऑफ क्वींस की अध्यक्ष सारिका राठौर और पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के तहत जरूरतमंद नाविकों को नाव दी गई है। इस मौके पर क्लब की मंडलाअध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, जिला आईएसओ शालिनी अस्थाना, मेंबर सेक्रेटरी शालिनी गुप्ता, नंदिनी चौहान, क्वींस क्लब सेक्रेट्री कविता गुप्ता, मोनिका जायसवाल, वैशाली, संजुक्ता, रश्मी, हर्षी आदि रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad