Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बार एसोसिएशन मेजा के नामांकन के पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

बार एसोसिएशन मेजा सत्र 2024 के चुनाव के लिए दो दिवसीय नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए  20 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान मंत्री पद के लिए मनोज कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष दिवाकर तिवारी और कमलेश कुमार, उप मंत्री पद के लिए प्रवीण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार पांडेय और विमल कुमार शुक्ल, पुस्तकालयाध्यक के लिए संतोष कुमार भारतीय और आय व्यय निरीक्षक के लिए राकेश कुमार बिंद ने पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए  सुशील कुमार सिंह,अनिल त्रिपाठी,सुशील कुमार मौर्य,विजयेंद्र कुमार, कमला नारायण,विनोद कुमार और  कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशुतोष कुमार गजेंद्र शुक्ला,जितेंद्र कुमार श्यामराज यादव,शैलेंद्र कुमार तिवारी और राजेश कुमार तिवारी ने पर्चा भरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र और  सचिव आशुतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि कल नामांकन की अंतिम तिथि है। 6 जनवरी को जांच व वापसी और 12 जनवरी को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम भी घोषित किए जायेंगे। वहीं नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी मेजा राजेश उपाध्याय मय फोर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad