Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: डीएम ने मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। डीएम नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को जसरा मण्डी समिति में बनाये गये राजकीय धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने 29 दिसम्बर से धान क्रय न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान की कितनी खरीद हुई है, के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने क्रय केन्द्र पर तौल मशीन, रजिस्टर के साथ ही धान से भरी बोरी का वजन कराकर भी देखा। डीएम ने किसानों के ब्यौरा वाला रजिस्टर चेक करते हुए निर्देश दिया है कि किसानों को बुलाकर उनके धान की खरीद सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी स्वयं उपस्थित रह करके किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित करायें। धान को विक्रय करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि निरीक्षण में यदि कहीं पर भी धान क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये या धान के विक्रय करने में किसानों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत करते हुए पाया गया तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने जानकारी ली कि कितने किसानों से सम्पर्क किया गया है तथा कितने किसानों को टोकन जारी किया है के बारे में जानकारी लेते हुए कुछ किसान भाईयों से मोबाइल पर बातचीत करते हुए धान विक्रय किए जाने के सम्बंध में एव क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने एडीएम आपूर्ति को प्रतिदिन धान क्रय किए जाने की रिपोर्ट को चेक करने तथा जहां पर भी किसी दिन शून्य क्रय हो, उस क्रय केन्द्र के प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को समय से टोकन जारी करने तथा उसी समय किसानों को धान खरीद हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है, जिससे कि किसानों को अपने धान को बेचने हेतु बार-बार धान क्रय केन्द्रों पर न आना पड़े। उन्होंने किसानों के धान के मूल्य का अनिवार्य रूप से समय से भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से धान के भुगतान होने के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एडीएम नागरिक आपूर्ति जे0पी0 सिंह, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad