Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नाव पलटने से टोंस नदी में डूबे चार मछुवारे, तीन बचाए गए, एक की तलाश जारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार घाट पर टोंस नदी में मछली मारने गए लोगों की नाव पलट गई। नाव में सवार चार लोग डूबने लगे। तीन लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक युवक का पता नहीं चला। उसकी खोजबीन की जा रही है। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची मेजा पुलिस भी गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी क्षेत्र के मई गांव के नाविक मछली मारने नदी में सुबह नौ बजे के करीब गए थे। नाव पर चार लोग सवार थे। मछली मारते समय नाव अचानक बीच नदी में डूब गई। जिससे चारों नदी में समा गए। तीन लोगों को तो किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मई खुर्द गांव के राममूरत (50) पुत्र रामकरन का पता नहीं चला। संतोष पुत्र रामकरन, उदल निवासी दुमदुमा थाना हंडिया और बबलू निवासी शंकरगढ़ को बचा लिया गया। थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से डूबे हुए एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad