Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अज्ञात कारणों से मड़हे में लगी आग से गाय झुलसी, बछड़े की मौत

SV News

मेजा, प्रयागराज। मेजा के विसेनपुर परानीपुर गांव में सोमवार की भोर में अज्ञात कारणों से मड़हे में आग लग गई। जिसमें बंधी गाय झुलस गई और बछड़े की मौत हो गई। जानकारी पर गांव के लोग मौजूद हुए और आग पर काबू पाया। 
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विसेनपुर गांव निवासी संतोष सिंह के मडहे में आग लगी थी। पशुओं को बचाने में वह भी झुलस गए। आरोप है कि अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया। 
लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले गांव में ही अज्ञात चोर एक गोमती का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जगनहट होने पर संतोष सिंह भी चोरों को मारने के लिए दौड़ाये थे। हो सकता है उन्हीं चोरो ने घटना को अंजाम दिया हो। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad