Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने ग्रहण किया कार्यभार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने सोमवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। चौधरी कोठी पहुंचकर उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जितेंद्रनाथ सिंह से चार्ज लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। चार्ज लेने पहुंचने पर डॉ. सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्था का चुनाव हर पांच वर्ष पर होता है।
इस बार कड़े मुकाबले में डॉ. सिन्हा ने चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह को 18 मतों से पराजित किया था। मतदान 25 दिसंबर को हुआ था और इसका परिणाम 26 दिसंबर को आया। परिणाम को लेकर काफी विवाद हो गया। दो बार की मतगणना में सिन्हा ने जीत हासिल की। पहले वह 128 मतों से चुनाव जीते थे। विवाद के बाद फिर से काउंटिंग कराई गई, जिसमें यह 18 मतों से विजयी घोषित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad