Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा बार चुनाव के लिए नामांकन आज से

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

बार एसोसिएशन मेजा चुनाव सत्र 2024 के गठन लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। यह जानकारी आरओ हीरालाल मिश्र और सचिव आशुतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि कल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई थी।जिसमें कुल साढ़े सोलह सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिसमें साधारण सदस्य 15 सौ, 21 पूर्व  अध्यक्ष और 122 आजीवन सदस्य शामिल हैं। द्वय ने बताया कि  आज और कल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा। 6 जनवरी को जांच और 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad