Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज निवासी आईपीएस अधिकारी शैलेश कुमार यादव ने संभाली तमिलनाडु डीजीपी की कमान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शैलेश कुमार यादव ये वो नाम है जो इन दिनों चर्चा में है। तमिलनाडु के नए डीजीपी का पदभार शैलेश यादव ने संभाल लिया है। शैलेश यादव ने तमिलनाडु के डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। तमिलनाडु के डीजीपी बने शैलेश यादव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। शैलेश कुमार यादव का जन्म सामान्य किसान परिवार में उत्तर प्रदेश में जिला प्रयागराज के ब्लाक मांडा, थाना व तहसील कोरांव स्थित गांव निश्चिंतपुर में अगस्त 1965 में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय निश्चिंतपुर से की। विद्यालय पहले सर्वोदय शिक्षा निकेतन के नाम से था जिसे शैलेश यादव के पिता स्व. श्री बनवारी लाल यादव ने चलाया था और पहला प्रवेश अपने बेटे शैलेश कुमार यादव का किया था।
शैलेश यादव ने जूनियर हाई स्कूल मझगवां से, हाईस्कूल और इंटर कॉलेज कोरांव से, स्नातक और परास्नातक (प्राचीन इतिहास) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। उन्होंने यूजीसी की परीक्षा दी जेआरएफ पास कर, डॉ ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में पीएचडी शुरू की। इसके पहले नायब तहसीलदार, विकास खंड अधिकारी के पद पर चयन हुआ, किन्तु पद ग्रहण नहीं किया। शैलेश कुमार यादव परीक्षा देते रहे। वर्ष 1991 में संघ लोक आयोग द्वारा सीआईएसएफ के पद पर चयन हुआ पद ग्रहण किया, फिर उन्होंने सेवा से त्यागपत्र दे दिया। परीक्षा दी और वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा के पद पर उनका चयन हुआ।

SV News

कैडर तमिलनाडु मिली पहली पोस्टिंग ASP पद तिरूनेलवेली जिले में हुई, SP- एरोड,कन्याकुमारी, तुतिकोरिन, तिरूनेलवेली, उप पुलिस आयुक्त तिरूनेलवेली रहे, फिर प्रतिनियुक्ति भारत सरकार में विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद के पद पर वर्षों सेवा दी। 
इसके बाद शैलेश कुमार यादव उप महानिदेशक AIIMS नई दिल्ली में वर्षों की सेवा करने के बाद वापस तमिलनाडु राज्य में गये। उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) डिंडिगल परिक्षेत्र के पद पर सेवा दी, पुलिस महानिरीक्षक (IG) /पुलिस आयुक्त त्रिची व मदुरै के पद पर रहे, अपर पुलिस महानिदेशक- पुलिस कल्याण, मानवाधिकार एवं सामाजिक कल्याण, सी आई डी, IDOL wing CID के पदों पर सेवा देते हुए प्रमोशन प्राप्त कर आज एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी संभाली है। शैलेश कुमार यादव ने अब पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद पुलिस महानिदेशक (DGP) तमिलनाडु में पद ग्रहण कर लिया है। तमिलनाडु में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे इलाहाबाद के लाल ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। 
शैलेश कुमार यादव के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका नाम बनवारी लाल यादव था। मृदुभाषी बनवारी लाल सामाजिक कार्यकर्ता और दो पंचवर्षीय ग्राम पंचायत प्रधान रह चुके थे। इनका मां का नाम इंद्रावती यादव हैं। पेशे से वो प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं। शैलेश कुमार यादव की पत्नी का नाम सुनीता यादव हैं और वो गृहणी हैं। छोटा भाई राजेश कुमार सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। बड़ा बेटा आलोक यादव व्यवसायी हैं और छोटा बेटा अभिषेक यादव सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। इनकी बेटी पंखुरी यादव सिविल सेवा की परीक्षाएं दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad