Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भैंस चोरी मामले में कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, महकमें में मचा हड़कंप

SV News

आजमगढ़ (राजेश सिंह)। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने थानाध्यक्ष कंधरापुर ब्रह्मदीन पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। भैंस चोरी के एक मामले में लापरवाही बरतने व कार्यों के प्रति उदासीनता दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 
एक जनवरी 2024 को यूपी 112 पर एक व्यक्ति ने भैंस चोरी की सूचना दिया। जिस पर पीआरवी 1007 मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा भैंस चोरी के इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं थानास्तर पर कोई अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया गया। 
इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और कार्यो में लापरवाही बरतने व कार्यो के प्रति उदासीनता को देखते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर जहानागंज थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह को कंधरापुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad