प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना बारा पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के मुकदमे से संबंधित 17 शातिर चोरों को मुखबिर की सूचना पर रविवार को ग्राम परसरा थाना क्षेत्र बारा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से जल निगम (हर घर जल परियोजना) के चोरी के 143 लोहे की पाइप व परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक बरामद व अभियुक्त राहुल यादव की निशादेही पर निर्माणाधीन जल निगम टंकी के बगल आर्यन ट्रेडर्स की गली गोरी बिहार सरोजनीनगर लखनऊ से चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, कब्जे से जल निगम (हर घर जल परियोजना) के चोरी के 51 लोहे की पाइप बरामद की गयी।
बता दें कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक बारा राजेश कुमार सचान, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक गया प्रसाद, उपनिरीक्षक सतीश साहू, उपनिरीक्षक सत्यपाल यादव व एसओजी यमुनानगर प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह मय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जल निगम की पाइप चोरी करने वाले मनोज गुप्ता पुत्र स्व. रामदास गुप्ता निवासी ग्राम छकानू थाना सिविल लाइन बदायूँ हाल पता हैबतपुर शिवम इन्कलेव सपेरा बस्ती गौतमबुद्धनगर, राजा पटेल पुत्र स्व. दयाराम पटेल निवासी ओंग थाना ओंग जनपद फतेहपुर, कुलदीप महेश्वरी पुत्र लालाराम निवासी सिलेरी थाना सहसवान जिला बदायूँ हाल पता बी-1, 277 गली नम्बर 12 न्यू अशोक नगर नई दिल्ली, राजेश चौधरी पुत्र बैजनाथ चौधरी निवासी नोयडा सेक्टर 5 गली नम्बर 2 जिला गौतमबुद्धनगर, विकास पुत्र जगपाल सिंह निवासी बिलान्दापुर थाना रौजा जिला शाहजहांपुर, विकास पंवार पुत्र अनिल कुमार निवासी दोघट थाना दोघट जिला बागपत, अनूप तिवारी पुत्र स्व. रामानन्द तिवारी निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, शम्भू चौधरी पुत्र बैजनाथ चौधरी निवासी ग्राम बासुकी बिहारी थाना मघवापुर जिला मधुवनी (बिहार), दुर्गेश शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी ग्राम पूरनमऊ थाना मल्लावां जिला हरदोई, सिकन्दर कुमार पुत्र राज कुमार महतो निवासी ग्राम बरौनी थाना बरौनी जिला बेगूसराय (बिहार), प्रवीण कुमार पुत्र पूरन सिहं निवासी नलौटी थाना ज्वालाजी जिला कांगणा (हिमाचल प्रदेश), सुड्डू कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी कुचगांव थाना वारसली गंज जिला नवादा (बिहार), बृजेश कुशवाहा पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम पूरनमऊ थाना मल्लावा जिला हरदोई, राममोहन निषाद पुत्र श्रीराम निषाद निवासी केवटरा बांगर थाना मूसानगर जिला कानपुर देहात, विजय बहादुर गौतम पुत्र अर्जुन राम निवासी ग्राम उमरी थाना महाराजगंज जौनपुर, राहुल यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जिला जौनपुर, अरूण यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जिला जौनपुर, सुनील वर्मा पुत्र स्व. राधेश्याम वर्मा निवासी मकान नंबर सी0- 42 50/12 राजा जी पुरम लखनऊ, वरूण विक्रम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी डी 34 विनय नगर कृष्णानगर लखनऊ, जुनैद अली हाशमी पुत्र स्व. इरफान अली हासमी निवासी 120/98 वेलदारी लेन लालबाग थाना हजरतगंज लखनऊ, हिमांशु सिंह पुत्र रामनारायण सिंह निवासी ग्राम मुरैनी थाना महाराजगंज रायबरेली, को गिरफ्तार कर कब्जे से जल निगम की चोरी की 194 लोहे की पाइप व चोरी में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक बरामद कर लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया।