Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: गवर्नमेंट प्रेस के पास दो कारों की टक्कर में स्टेनो समेत नगर आयुक्त घायल, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भीषण ठंड में अलाव के निरीक्षण के लिए निकले नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग की कार रविवार की रात सिविल लाइंस में गवर्नमेंट प्रेस के पास एक अधिवक्ता की कार से आमने-सामने से टकरा गई। इसमें दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कार सवार नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, उनके चालक वेद प्रकाश और स्टेनो अशोक पांडेय को चोट आई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा रात आठ बजे के बाद हुआ। गवर्नमेंट प्रेस के पास विपरीत दिशाओं से आ रही इनोवा और स्कार्पियो में आमने -सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इनोवा गाड़ी में नगर आयुक्त सवार थे। वह अपने मातहतों के साथ रात को ठंड में अलाव जलाए जाने की स्थिति का निरीक्षण करने निकले थे। जबकि सफारी पर अधिवक्ता और भाजयुमो लिखा हुआ था। सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुट गए। कुछ देर में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों वाहनों को किनारे करवाया। कुछ देर बाद नगर निगम के अधिकारी भी आ गए। सूचना पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय भी आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। नगर आयुक्त के घायल होने की जानकारी मिलने के सीडीओ गौरव कुमार भी पहुंच गए। बंगले पर ही चिकित्सक को बुलवाकर नगर आयुक्त का प्राथमिक उपचार कराया गया। बता दें कि नगर आयुक्त मूलत: गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad