Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: एनपीएस गो बैक के नारे लगा नई पेंशन स्कीम के विरोध में रेलकर्मियों ने शुरू की हड़ताल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नई पेंशन स्कीम के विरोध में प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में रेलकर्मियों ने भूख हड़ताल की। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ से जुड़े रेल कर्मियों ने एनपीएस गो बैक के नारे भी लगाए। पदाधिकारियों ने बताया कि 12 -12 घंटे की शिफ्ट में भूख हड़ताल पर रेलकर्मी रहेंगे।
भूख हड़ताल 11 जनवरी दोपहर 112 बजे तक चलेगी। एम्पलाइज संघ के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार से 8-8 घंटे की शिफ्ट में रेल कर्मी भूख हड़ताल पर रहेंगे। नई पेंशन स्कीम के विरोध में नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के साथ अन्य संगठनों से जुड़े लोग ने डीआरएम कार्यालय के पीछे भूख हड़ताल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad