Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

करछना में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटका मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसक शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी के अंतर्गत खांईं गांव के मजरा कल्याण शाह का पूरा निवासी राजकुमार 'बबलू' (38) पुत्र बिहारी लाल ने बुधवार की रात में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी घर वालों ने करछना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भीरपुर दिनेश सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजकुमार दो भाइयों में बड़ा था। वह राजगीर का काम करता था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी उमा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि समूह वालों के प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने जान दी है। उन्होंने सुबह करछना थाने में पहुंचकर समूह वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राजकुमार का बड़ा पुत्र प्रदीप 15 साल का है। दो और बेटे कुलदीप, और संदीप के अलावा बेटी कविता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad