Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विंध्याचल दर्शन करने गए मंडलायुक्त के जूते गायब, धाम प्रभारी का स्थानांतरण

SV News
प्रतीकात्मक तस्वीर 

सीसीटीवी फुटेज से किसी तरह पुलिस ने किया बरामद

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए गए मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी के जूते गायब हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से छानबीन की तो पता चला जूते कोई और पहन कर गया है। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने जूते बरामद किए। शाम को धाम चौकी पर तैनात निरीक्षक का स्थानांतरण हो गया। लोग इसे जूते की घटना से जोड़कर देख रहे हैं।
मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी शुक्रवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचे। वह दर्शन कर बाहर आए तो जूते गायब थे। इसके बाद धाम चौकी पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि एक व्यक्ति जूते पहन कर चला गया था। पुलिस ने उसकी तलाश कर जूते वापस कराए। दूसरी तरफ शाम को पुलिस अधीक्षक ने धाम चौकी पर तैनात निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया।
लोग स्थानांतरण को इस घटना से जोड़कर देख रहे हैं, पर पुलिस अधिकारी इसे रूटीन स्थानांतरण बता रहे हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जूते गलती से एक व्यक्ति पहन कर चला गया था। जब वह घर पहुंचा तो उसे जानकारी इसके बाद उसने जूते वापस कर दिए।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion