Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, कब्जे से 204 जिंदा कछुए बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी क्षेत्र के छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 204 जिंदा कछुआ बरामद किया है। सुल्तानपुर से तस्करी करके कछुओं को कोलकाता ले जाते समय छिवकी में जीआरपी ने पकड़ लिया। दो तस्करों को भी जीआरपी ने दबोच लिया है। बरामद कछुओं की कीमत 33 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुल्तानपुर से तस्करी करके कोलकाता ले जाते समय कछुओं को जीआरपी ने छिवकी स्टेशन पर पकड़ लिया। दो तस्करों संदीप कुमार और कुसुम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। संदेह होने पर जब जीआरपी ने तलाशी शुरू की तो कछुआ पाया गया। दोनों आरोपी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह गंगा से कछुओं को पकड़कर कोलकाता ले जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad