Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशाम्बी के कड़ा शक्तिपीठ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कैड़ा सुरियावां प्रधान पूनम त्रिपाठी का परिवार दो कार से कड़ा धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करके लौटते समय एक कार जैसे ही कोखराज कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के सामने पहुंची थी कि अचानक दाहिना टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चालक दिवेश कुमार समेत परिवारजन संतोष तिवारी, आरती, अभिषी व यशी हादसे के शिकार हो गए। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार लाया गया। इसमें कार चालक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion