Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

तीसरी बार की सरकार और संगठन दोनों इतिहास रचेंगे: शुशील त्रिपाठी

Sv news


करछना, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। इलाहाबाद लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने शनिवार को केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में युवामोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, मीडिया विभाग, आईटी विभाग, शोशल मीडिया के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं संग अलग-अलग सत्रों में सुबह 10 बजे से सांय 7 बजें तक निरंतर बैठकों का दौर चला। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार शुशील त्रिपाठी ने कहा कार्यकर्ताओं ने लगातार दो बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई, तीसरी बार भी केन्द्र मे सरकार बनाकर संगठन और सरकार दोनों इतिहास रचेंगे। इसमें तनिक भी संसय नहीं है। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार सभी चुनावों में कमल खिल रहा है और खिलता रहेंगा और इतिहास पर इतिहास बनता रहेंगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा आपके मेहनत से हम सभी का निरंतर सम्मान बढे रहा है उसें कायक कर प्रत्येक बूथ पर जीत दर्ज़ करने का संकल्प को साकार करना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया सभी सत्रों की अलग-अलग अध्यक्षता हुई जिसमें जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, विक्रमादित्य मौर्य, ज़िला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, सविता मिश्रा, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, कुशल जैन, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुभाष कन्नौजिया, राकेश विश्वकर्मा, अर्जुन गुप्ता,भगवान प्रसाद तिवारी, राजकुमार मिश्रा आदि के साथ भारीं संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी अपेक्षित श्रेणी के मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad