Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विहिप के यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाए गए ईंजी नित्यानंद उपाध्याय

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। विश्व हिन्दू परिषद ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रयागराज के यमुनापार में पदाधिकारियों की घोषणा कर जिम्मेदारी दी। जिसमें पांती मेजारोड निवासी मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी ईंजी नित्यानंद उपाध्याय को विश्व हिन्दू परिषद का यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

SV News

संगठन ने रवि को जिलामंत्री, शुभम पाण्डेय को जिला संयोजक, पूर्व जिलामंत्री विनोद दुबे को समरसता प्रमुख व मनोज सिंह को जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ईज़ी नित्यानंद उपाध्याय को विहिप का यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। सभी शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर श्री उपाध्याय को बधाई दी है। उक्त आशय की जानकारी समाजसेवी सिध्दांत तिवारी ने दी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad