Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हिमांशु सिंह बने सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव निवासी हिमांशु सिंह को प्रदेश सचिव नामित किया है। हिमांशु सिंह सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह के सुपुत्र हैं और पार्टी के संघर्षों और आंदोलनों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। हर साल "यूथ मिलन समारोह" का आयोजन करके हिमांशु सिंह युवाओं मे लोकप्रिय हैं। इनके मनोनयन पर सपा जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मान सिंह यादव, इंजीनियर जगदीश सिंह यादव, नाटे चौधरी आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad