Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा-करछना बार्डर के समीप करछना थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप व आटो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस तत्काल एंबुलेंस से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। कुछ को नजदीकी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजारोड बाजार से सवारियां बैठाकर आटो प्रयागराज की तरफ जा रही थी कि जैसे ही वह टोंस नदी का पुल पारकर कटका गांव के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। आटो में बैठी करीब 8-10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आटो में बैठी बच्ची मोनिका (10) दुर्घटना से दहशत में थी। जानकारी के अनुसार मीना देवी (40) पत्नी दिनेश निषाद, अंकित व सोनू पुत्र दिनेश निषाद निवासीगण मैदनिया थाना मेजा सहित कई घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक मृतकों का नाम स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर एसीपी करछना संजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी जुटाते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना से सवारियों की चीख-पुकार से हड़कंप मच गया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad