Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मानस वाटिका में विहिप के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड के पांती स्थित मानस वाटिका में विश्व हिन्दू परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया। गुरुवार को मानस वाटिका में आयोजित परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यमुनापार ईंजी नित्यानंद उपाध्याय रहे।

SV News

जिसमें जिले के एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ सभी जिले के पदाधिकारी एवं प्रखंड के पदाधिकारी के साथ बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष यमुनापार ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें सुभाष गिरी विस्तारक मेजा, मंत्री रवि तिवारी, जिला सह मंत्री मनोज, जिला विभाग सुरक्षा प्रमुख सुशील, संयोजक शुभम, जिला मिलन केंद्र प्रमुख आदर्श कुमार दुबे (रिशु दादा), जिले के दशरथ, धर्मेंद्र कुमार, नारायण प्रसाद, अर्चक पुरोहित, अखिलेश दूबे एवं शंकरगढ़ प्रखण्ड से मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी नेहा सिंह, ज्योति कन्नौजिया, ज्योति सिंह एवं सभी दस प्रखण्ड से प्रखण्ड कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad