प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली के दिन जब सभी लोग हर्षोल्लास से होली मना रहे होते हैं, तब पुलिस बल सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर कार्यरत रहता है। इसलिए पुलिस के द्वारा होली का त्यौहार, होली के अगले दिन मनाया जाता है। प्रयागराज में होली के दूसरे दिन भी होली कई स्थानों पर मनाई जाती है। जिसमें सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल ड्यूटी पर कार्यरत रहता है।
मंगलवार को जनपद प्रयागराज में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों को रवाना करने के उपरांत पुलिस लाइन्स प्रयागराज में पुलिसजन एवं उनके परिवार द्वारा होली के त्यौहार को संकेतात्मक/प्रतीकात्मक रुप से अल्प समय के लिए मनाया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त लाइंस के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।