सभी कार्यकर्ता नीरज त्रिपाठी को कमल के निशान पर बटन दबाकर "एक बार फिर मोदी सरकार चार सौ पार" हेतू घर घर निकलेंगे
करछना प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी रविवार को बारा एवं करछना विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे।
इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी रविवार को बारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं संग राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित काम्या रिजॉर्ट मैदान तिराहे पर सुबह 11:00 बजे परिचय एवं संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद विधानसभा करछना की बैठक बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगी दोनों बैठकों में जिला पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा कोर कमेटी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी-संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य भाग लेंगे। बैठक में जिले एवं क्षेत्र के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे सभी कार्यकर्ता नीरज त्रिपाठी को कमल के निशान पर बटन दबाकर विजई बनाकर "एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार" के लक्ष्य हेतू संवाद स्थापित कर अगली रणनीति बनाकर घर-घर प्रचार-प्रसार अभियान में जुटेंगे।