Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित

SV News

SV News

एनडीए की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वाहन

भाजपा संविधान बदलने पर आमादा, लोकतंत्र बचाने के लिए देश की जनता के सामने 2024 का चुनाव आखिरी मौका

फूलपुर, प्रयागराज (राजेश सिंह)। एनडीए सरकार ने देश के आम आदमी के साथ धोखा दिया है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा ने देश में भाईचाराको बांटकर, अमन चैन को बिगाड़ कर, सम्प्रदायिकता को बढ़ावा देकरआम आदमी के साथ धोखा किया है। उक्त बातें आज भदोही लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन से तृण मूल कांग्रेस के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में मियाँकापुरा में आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि, समाजवादी चिंतक,प्रोफेसर अलीखान विभागध्यक्ष अशोका विश्व विद्यालय ने कहीं।उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के इस हिंदुस्तान में बेरोजगारी, महंगाई, न्याय, समता की बात होनी चाहिए लेकिन भाजपा ने लोंगो को मुख्य मुद्दे से गुमराह करके धर्म और मजहब के नाम पर लड़ना चाहती ही जिससे सचेत रहने की जरुरत है।
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने कहा कि लड़ाई देश में सामजिक न्याय, समता और आम आदमी के अधिकार दिलाने की है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू हों इसके लिए इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकानाहोगा।
मुख्य वक्ता एम एल सी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह चुनौती भी है।
सभा की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष श्याम सूरत सरोज ने किया तथा संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं आयोजक नवीन यादव ने किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, राजू पासी, कमला यादव,आर एन यादव, इंजी. विक्रम यादव, सुरेश यादव, अकमल इमाम, उत्तम यादव,सुरेन्द्र यादव, हरिश्चन्द्र यादव, पवन यादव, शुभम सरोज,बबलू बजती, रंगीलाल यादव, अंशू पासी, राजबहादुर यादव, अवधेश आदि ने अपने विचार रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad