मिर्जापुर (राजेश सिंह)। भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह ने रविवार को देर रात मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। पुरानी वीआईपी मार्ग से लगभग 11 बजे रात पहुंचे भोजपुरी अभिनेता ने गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर आरती की। दर्शन-पूजन पं. धीरज मिश्रा ने कराया।
माता दरबार में भोजपुरी सिने अभिनेता के आने की भनक लगते ही काफी संख्या में उनके प्रशंसक मंदिर परिसर में जुट गए। कई लोगों ने पवन सिंह के साथ सेल्फी भी ली। पवन ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों के दर्शन-पूजन किए और वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।