Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: देर रात माया प्रेस में लगी आग, अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के माया प्रेस में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तत्काल पंहुची फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब नौ बजे शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के माया प्रेस में आग लग गई। आग की सूचना पर तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर कर्मी आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिस माया प्रेस में आग लगी थी वह काफी दिनों से बंद था। देर रात आग पर काबू मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस के सिपाही और फायर कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad