Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने को भरी हुंकार

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। बुधवार को मेजा विधानसभा के अमिलहवा स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के बड़े नेतागण व विधानसभा के अध्यक्षगण तथा बूथ अध्यक्ष भारी संख्या में मौजूद रहे।

SV News

इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद-52 इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह का विधायकगण, जिलाध्यक्षों व जिला उपाध्यक्षों व विधानसभा अध्यक्षों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह को माल्यार्पण कर उन्हें जीत दिलाने का संकल्प लिया।

SV News

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हंडिया के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि जीतोड़ मेहनत कर गठबंधन के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह को जीता कर संसद में भेजने का कार्य करें, ताकि गरीबी, बेरोजगारी, किसानों व नौजवानों की समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंका जाय, क्योकि आज हर वर्ग इन बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है।

SV News

मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अतः इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पू लाल निषाद ने कार्यकर्ताओं को बताया कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह चुनाव देश, संविधान,व लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज जो बेरोजगार नौजवान काम के लिए सड़कों पर मारा मारा फिर रहा है, उनके लिए रोजगार की व्यवस्था, महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को उनके फसल की उचित कीमत की व्यवस्था व गरीबी को दूर करने की व्यवस्था तथा मातृशक्ति को सशक्त करने का कार्य इंडिया गठबंधन की सरकार में सम्भव है।

SV News

वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता हमारे पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे, जिसके लिए मैं और मेरी पार्टी सभी लोगों का आभार प्रकट करती है।

SV News

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मानित जनता का सहयोग अति आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को जनता बखूबी समझ गई है और आने वाले 25 मई को जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का मौजूद सभी लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

SV News

रेवती रमण सिंह के पहुंचने पर कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लल्लन सिंह, रामदेव निडर कोल, पूर्व चेयरमैन पप्पू यादव, जगदीश सिंह यादव, जयशंकर भारतीया, जिला पंचायत सदस्य, प्रमिल यादव, नितेश तिवारी, नीरज सिंह यादव, मोहम्मद नियाज, अतुल तिवारी, पंचूराम निषाद, हर्षित पाण्डेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेत्री माधुवी राय, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सूरज शुक्ला, बबलू कुशवाहा सहित सैकड़ों कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad