Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गश खाकर खेत में गिरा वृद्ध, मुंह में खूंटी घुसने से मौत

SV News

दौड़े-भागे मौके पर पहुंचे परिजन

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में रविवार सुबह 10 बजे के करीब बांस काटकर घर लौटते समय श्रमिक गस खाकर खेत में गिर पड़ा। खेत में गिरने से अरहर की खूंटी उसके मुंह में घुस गई, जिससे श्रमिक की घटनास्थल पर मौत हो गई। 
मुड़ेल गांव निवासी श्रमिक मैकू (55) मड़हा छाने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर बांस काटने के लिए गया था। कंधे पर बांस लेकर श्रमिक घर लौट रहा था। रास्ते में अरहर के कटे खेत में अचानक गश खाकर मुंह के बल गिर पड़ा। खेत में गिरने से अरहर की खूंटी श्रमिक के मुंह में घुस गई। गंभीर रूप से घायल श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे नृप निरीक्षक काशी सिंह ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सूर्य भान व ग्राम प्रधान सियाराम मिश्र ने मृत श्रमिक के परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
श्रमिक को दो पुत्र हैं, जिसमें एक अविवाहित है। मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बांस काटकर घर लौटते समय अरहर के कटे खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल श्रमिक की मौत हो गई है। घटना की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad