प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर लोकसभा के तहत इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शनिवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय जार्ज टाउन क्लब में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में उत्तरी विधानसभा के सभी 5 मंडल के कुल 416 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ अध्यक्ष से पार्टी में उच्च पद तक आज कई नेता पहुंचे हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया वो अभी तक असंभव लगता था। कश्मीर से धारा 370 हटानी हो या अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किए हैं। देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। विपक्ष कहता है मोदी हटाओ लेकिन उनकी सुनता कौन है। सवा सौ करोड़ देशवासी मोदी का परिवार है। घमंडिया गठबंधन को जनता नकार चुकी है। भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का बलिदान मेहनत और समर्पण है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज जो माहौल बनाया है कानून व्यवस्था का उससे जनता कह रही है की रामराज्य आ गया है। विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है। हर बूथ पर 370+ वोट करना है। महापौर गणेश केशरवानी ने कहा की वे कभी खुद बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे। पार्टी ने उन्हे आज महापौर बनाया। ये प्रमाण है की भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। उत्तरी विधानसभा इस बार भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा की कोई भी घर न छूटे वोटर पर्ची हर घर तक पहुंचनी चाहिए।
पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं। शहर उत्तरी का मत प्रतिशत कम रहता है जिसको इस बार बढ़ाने का पूरा प्रयास और मेहनत करनी होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के घर तक पहुंचना होगा।
विधायक हर्षवर्धन बजपेयी ने कहा की इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा ने पिछले लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन किया था। इस बार उससे अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। उत्तरी के पांचों मंडल के कार्यकर्ता अथाह परिश्रम कर रहे हैं। उत्तरी विधानसभा में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर मंडल आपस में कंपटीशन करें की इस बार वे एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बूथ अध्यक्षों ने भी इस बार 400 पार का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल,करन सिंह पटेल, विक्रम सिंह पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अनुज सिंह परिहार, देवेश सिंह, संजय गुप्ता, महेंद्र तिवारी, सचिन जायसवाल, चंद्रा अहलूवालिया, अर्चना शुक्ला, अवनीश तिवारी, अनिल भट्ट, भोला सिंह, भरत निषाद, विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आंचल ओझा, प्रियंका पाराशर, आशीष द्विवेदी, राकेश भारती, नीलू शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, नीरज पांडेय, पीयूष जायसवाल, आनंद वैश्य सुदर्शन, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन कुंज बिहारी मिश्र ने किया।