प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुंडेरा मंडी में बने स्ट्रांग रूम के एक कमरे से रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे कुत्ते के भोकने की आवाज सुनाई पड़ी। स्ट्रांग रूम के चारों तरफ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पहले इधर-उधर देखा तो कोई कुत्ता नहीं नजर आया। पलभर में फिर भोकने की आवाज आई तो जानकारी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखे होने के कारण अधिकारियों में खलबली मच गई। सभी दलों के प्रत्याशियों को फोन करके मुंडेरा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में सील स्ट्रांग रूम के कमरे को खाेला जाएगा और फिर बंद किया जाएगा।