Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: प्राचीन शिव मंदिर स्थित पाटलेश्वर घाट बना शराबियों का अड्डा, जिम्मेदार मौन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के पाटलेश्वर घाट शराबियों का अड्डा बन चुका है। वहां प्राचीन शिव मंदिर है जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
बता दें कि कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित देवरा गांव से सटे टोंस नदी जाती है और टोंस नदी के समीप देवरा गांव से सटे पटपर घाट पर प्राचीन शिवालय है। शिवालय मंदिर में बारहों महीने श्रद्धालु स्नान कर भोले नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। बता दें एक तरफ सरकार पर्यटन स्थल के नजर से देखती है तो वहीं कुछ मनचलों द्वारा दर्शन करने आई महिलाओ व लड़कियों को परेशान करते हैं और तो और घाट पर नहाने के दौरान मनचलों के द्वारा खुले में शराब का सेवन भी करते हैं जो बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है।घाट पर मनचलों का शराब पीते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक घाट पर आए दिन मनचलों के द्वारा श्रद्धालु से मारपीट भी किया जाता है। जिसकी शिकायत थाना पुलिस को दिया भी गया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कब मनचलों और शराबियों पर शिकंजा कसा जाता है। लोगों का कहना है कि अगर थाना पुलिस द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ी घटनाएं होने की संभावना हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion