Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नहर में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया थाना अंतर्गत क्षेत्र के जसवां गांव की नहर में नहाने गई एक किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो खोजबीन किया जहां कुछ दूरी पर उसे मृत हालत में पाया गया।जसवां बनगइयां का पुरा गांव निवासिनी हर्षिता पांडेय उर्फ राधा (16) पुत्री विनोद पांडेय पप्पू रोज की तरह सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली। वह नहर में नहाने लगी।
इसी दौरान वह कब पानी में डूब गई यह किसी को कुछ पता ना चल सका। हां इतना जरूर था कि उसे वहां नहाते हुए देखा गया था। लोगों को लगा कि कुछ ही देर पहले राधा यहां नहा रही थी तो अचानक वह कहां गायब हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच कर उसे खोजने लगे। ग्राम प्रधान संजय पांडेय सहित गांव के लवकुश पांडेय, विकास पांडेय, राम फेरन पांडेय, पप्पू पांडेय आदि लोगों ने बहते पानी में किशोरी को घंटो खोजबीन किया। जिसे वहां से थोड़ी दूर आगे पानी में उसका शव मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad