Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत

SV News

काफी देर के बाद गोताखोरों ने निकाला शव, मचा कोहराम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास जोगी घाट पर स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन की गई। काफी देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के अटाला के रोशनबाग के रहने वाले दो युवक रोमन और सैफ सोमवार को स्नान करने के लिए दरियाबाद के जोगी घाट पर गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ में गए दोस्त जब तक कुछ समझ पाते दोनों पानी में समा गए। शोरगुल मचाने पर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad