जौनपुर (राजेश सिंह)। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र पंचायत अंतर्गत (निस्फी फत्तूपुर) भिखारीपुर गांव में सुरेंद्र प्रसाद पांडेय के आवास पर 17 मई से 23 मई तक जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज (हरिहरानंद) जी के श्रीमुख से भव्य भागवत कथा का श्रवण करने का पुण्य क्षेत्र के हजारों लोगो ने प्राप्त किया। सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, महेंद्र प्रसाद पांडेय, डा.नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, बिरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय समेत पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत पाण्डेय, समाजसेवी रामलखन पाण्डेय भागवत के दिव्य आयोजन मे पूरी तरह से सक्रिय रहे।
भागवत ज्ञान यज्ञ में 17 मई क़ो भव्य शोभायात्रा जिसमें हाथी, घोड़े, हजारों की संख्या मे नारी शक्ति कलश लिये विशाल रथ पर सवार श्रद्धेय हरि प्रपन्नाचार्य और उनके दर्जनों शिष्य पूरे परिसर क़ो भागवतमय बना दिये। कपिल परीक्षित जन्म, सुकदेव आगमन, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, वामनावतार, रामावतार, गजेंद्र उद्धार, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीकृष्ण लीला, माखनचोरी, गोवर्धनपूजा, रुक्मणि विवाह, सुदामाचरित, द्वारिकाधीश लीला, अवधूतोपाख्यान, कालिधर्म, कथा विश्राम 23 मई क़ो हुई। भागवत कथा के पश्चात सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ एवं जगन्नाथ जी के हवन का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पाण्डेय परिवार के कुलगुरु आचार्य वेंकटेश जी (अयोध्या) उपस्थित रहे। मुंबई से आये मुकेश त्रिपाठी एवं दीपक सुहाना ने सुमधुर संगीत की शमा बांध दिया।
सत्यम मिश्रा की संगीत पर हजारों संगीत प्रेमियों ने आनंद लिया। सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ के इस पुण्य शाली समारोह मे राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व एड. अध्यक्ष संजय तिवारी, सहकार भारती के जिला महामंत्री भोलानाथ मिश्रा, डिगूरसराय कोट के विमल प्रताप सिंह, समाजसेवी त्रिलोचल बनकटा, भाजपा मंडल महामंत्री भरत तिवारी, विश्वहिंदू परिषद के विश्वम्भर दुबे, अमित दुबे, समाजसेवी रामबली मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामकिंकर पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय, ग्राम प्रधान तरहटी चंद्रेश गुप्ता, प्रधान भिखारीपुर सुनिल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा बृजेश तिवारी (कल्लू), समाजसेवक पप्पू मिश्रा (बनकटा), भारतीय चेतना संघ के महामंत्री हरसू प्रसाद तिवारी, मुंगरा बादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कृष्णमणि शुक्ला (मुंबई), राजकपूर तिवारी, राजदेव तिवारी, एड. अनिल नरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार पाण्डेय, युवा नेता राजेश पाण्डेय (रज्जन), अमित पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे आये मेहमानों, भागवत प्रेमियों का बहुमान महेंद्र प्रसाद पाण्डेय एवं डा. नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने किया। हजारों की संख्या में भागवत ज्ञान यज्ञ के पश्चात महाप्रसाद का लाभ लिया।