Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बिना बताए चुनावी जनसभा में गई पत्नी, गुस्से में पति ने चाकू से काट लिया पैर; अस्पताल में भर्ती

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के बिना बताए चुनावी जनसभा में जाने से नाराज पति ने चाकू से अपना पैर काट लिया। लहूलुहान पति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति को बिना बताए बुधवार को अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में शामिल होने बरकछा गई थी। बुधवार की शाम जनसभा से वापस घर लौटने पर पति द्वारा पूछे जाने पर पत्नी ने चुनावी जनसभा में जाने की बात कही। जिससे पति आक्रोशित हो गया। 
इस बात पर पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर पति ने चाकू से अपना पैर काट लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डॉ. एसके जैसल ने बताया कि चाकू से पैर काट कर युवक आया है। जिसका उपचार किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad