![]() |
| पुलिस सांकेतिक फोटो |
प्रयागराज (राजेश सिंह)। नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने कटरा में लक्ष्मी टाकीज रोड पर स्थित एक होटल में छापा मार दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है। महिला पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया है। होटल के सभी कमरो की तलाशी जारी है और लड़कियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चाइल्ड लाइन ने होटल में नाबालिगों का यौन शोषण होने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने यहां पर अचानक छापा मार दिया है। बैंक रोड से लक्ष्मी टाकीज जाने वाली सड़क पर स्थित एक होटल का मामला बताया जा रहा है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है।
