Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनानगर: खनन विभाग के संरक्षण टोंस नदी में लाल सोने का अवैध खनन जोरों पर

SV News

यमुनानगर, प्रयागराज (राजेश सिंह)। क्षेत्र के थाना खीरी व थाना मेजा के टोंस नदी में लाल सोने का अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है। खनन विभाग के संरक्षण में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।


खीरी थाना क्षेत्र के पिपरांव, धंधुआ, पिपरहटा, पिपरहटा पंप कैनाल के पास व मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी अंतर्गत शाहपुर, खरका घाट पर टोंस नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार अवैध खनन की शिकायत खनन विभाग के अधिकारियों से की गई। लेकिन खनन विभाग की उदासीनता से कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय सूत्रों की मानें तो उक्त अवैध खनन का खेल खनन विभाग की मिली भगत से हो रहा है। जिससे खनन माफिया बेखौफ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad