Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, कई श्रद्धालु घायल

SV News

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। वाराणसी- मध्य प्रदेश मार्ग पर लालगंज पतुलकी गांव के पास गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरा वाहन असंतुलित होकर फ्लाईओवर के बीच खाली स्थान से 30 फीट नीचे गिर गया। हादसे में वाहन सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
मध्य प्रदेश निवासी एक परिवार झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। उनका वाहन पतुलकी गांव के सामने पहुंचा तो चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर फ्लाईओवर के बीच खाली स्थान से 30 फीट नीचे जा गिरी। 
वाहन में सवार मध्य प्रदेश चितरौली धानी निवासी मनीष पाठक (36) और उनकी पत्नी रेणु (32), सीधी सोनबरसा निवासी आशा देवी (50), सीधी कालबी निवासी नितेश शर्मा (27), सिंगरौली महुआ घाट निवासी शील मिश्रा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मनीष के दो बच्चे शाश्वत (06) व अनुराग (04) बाल- बाल बच गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad