Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में मंदिर के बाहर पूजा कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

SV News

चालक समेत वाहन को पुलिस ने पकड़ा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कीडगंज मुहल्ले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे पूजा कर रही एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह महिला को रौंदते हुए आगे निकल गई। लोगों की चीख पुकार पर कार को रोका गया और कार के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला गया। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस चालक समेत कार को हिरासत में ले लिया है। 
कीडगंज की रहने वाली बीना शर्मा (75) मुहल्ले के ही भार्गव बूथ के पास बीच वाली सड़क पर स्थित मंदिर के बाहर पूजा कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार ने उन्हें रौंद दिया। महिला वाहन में ही फंस गई। कार मालिक ही वाहन चला रहा था। वह मृतका के घर के पास ही रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad